बड़ी खबर: बदरीनाथ से ऋषिकेश जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत! खराब मौसम बना काल


जोशीमठ (चमोली) 30 अक्टूबर। जोशीमठ क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। बदरीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर ऋषिकेश जा रहा ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है।

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। खराब मौसम के चलते चांई और थैंग गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में सवार सभी 6 लोगों की मौत की सूचना है।

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आर्मी द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है।

प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। खराब मौसम और दुर्गम लोकेशन के चलते रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *