थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। इसी क्रम में थाना थत्यूड़ पुलिस ने गुमशुदगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 72 घंटे के भीतर गुमशुदा महिला को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया।
मामले का विवरण
दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को थाना थत्यूड़ पर ग्राम नकुर्ची निवासी एक महिला की गुमशुदगी को लेकर मुकदमा अपराध संख्या 16/2026, धारा 140(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना अपर उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार को सौंपी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी और क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थत्यूड़ द्वारा तत्काल एक टीम गठित कर तलाश शुरू की गई।
बिजनौर के धामपुर से बरामदगी
पुलिस टीम ने सुराग जुटाते हुए त्वरित कार्रवाई की और दिनांक 27 अक्टूबर को गुमशुदा महिला को धामपुर, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद महिला की इच्छानुसार उसे उसके पिता के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
- अपर उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार
- हेड कांस्टेबल 158 मनीष सिंह
- महिला कांस्टेबल 119 अंकिता

