श्रीनगर में सीएम धामी ने ली चाय की चुस्की, थात गांव (दुंग मंदार) के मंगल सिंह पंवार के ढाबे पर रुका काफिला


श्रीनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को श्रीनगर में अपनी सहज मुलाकात और सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में रहे। जीवीके हेलीपैड, कोटेश्वर से सड़क मार्ग से देहरादून जाते समय मुख्यमंत्री पौड़ी चुंगी के समीप मंगल सिंह की चाय की दुकान पर रुके। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ चाय पी और दुकानदार सहित मौजूद नागरिकों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर स्थानीय दुकानदारों और लोगों में उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चियों, स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों को स्वयं चाय परोसी। उन्होंने लोगों से आत्मीयता के साथ संवाद किया और राष्ट्रीय राजमार्ग-07 का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आगे रवाना हुए।

पौड़ी चुंगी पर मंगल सिंह की दुकान में पी चाय, बच्चियों और अधिकारियों को भी परोसी चाय

मुख्यमंत्री का एक स्थानीय चाय की दुकान पर रुकना छोटे कारोबारियों के बीच भी चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से उनका सीधा संवाद देखने को मिला। स्थानीय स्तर पर इसे छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करने और स्थानीय दुकानों के महत्व को रेखांकित करने से जोड़कर देखा गया।

मुख्यमंत्री का यह पड़ाव ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना के अनुरूप भी नजर आया। स्थानीय दुकानों और छोटे कारोबारों को बढ़ावा देने से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है। मुख्यमंत्री के इस संक्षिप्त पड़ाव के दौरान स्थानीय लोगों को उनसे सीधे मिलने और बातचीत करने का अवसर मिला।

इस मौके पर भाजपा नेता एवं पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज जिस तरह सड़क मार्ग से यात्रा कर सड़कों के निर्माण कार्यों और गड्ढामुक्त अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया है, उससे अधिकारियों और जनता दोनों में बेहतर संदेश जाएगा।

बता दें कि सीएम धामी इन दिनों सड़कों की गुणवत्ता को लेकर काफी सख्त हैं और लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !