ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा: कौड़ियाला  और ब्यासी के पास दो Alto कारों की आमने-सामने भिड़ंत, कई घायल


कौड़ियाला (टिहरी गढ़वाल), 30 अक्टूबर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यासी और कौड़ियाला के बीच आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दो आल्टो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि टक्कर कितनी भयंकर थी। एक ग्रे रंग की Alto का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया है, जबकि दूसरी नारंगी रंग की Alto भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क पर गाड़ियों के टूटे हुए पार्ट्स बिखरे पड़े हैं।

कौड़ियाला और ब्यासी के पास हादसा

बताया जा रहा है कि  एक गाड़ी ऋषिकेश की ओर से आ रही थी। तेज गति (Over Speed) हादसे की वजह बताई जा रही है। पुलिया के पास मोड़ पर दोनों कारों की भिड़ंत हो गई।

हादसे में कई लोग चोटिल हुए हैं, जिन्हें एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। एक गाड़ी का नंबर UK-12 (पौड़ी गढ़वाल) और दूसरी UK-04 (कुमाऊं क्षेत्र) की बताई जा रही है।

पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि हाईवे पर ओवर स्पीड से बचें और रफ्तार पर नियंत्रण रखें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *