देहरादून: उत्तराखंड में बुधवार देर रात तबादला एक्सप्रेस चली। शासन ने एक साथ 12 IAS, 17 IPS समेत कुल 34 अधिकारियों के तबादले कर दिए। सरिता डोभाल को टिहरी का नया एसएसपी बनाया गया है। वे अब जिले की कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगी।
टिहरी में लंबे समय से पुलिस कप्तान के बदलाव की चर्चा चल रही थी। अब सरिता डोभाल के आने से जिले में पुलिसिंग में नए बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। उनके कार्यभार संभालते ही चारधाम यात्रा रूट, टिहरी झील क्षेत्र और जिले में बढ़ते साइबर अपराध व नशे के मामलों पर उनकी पहली नजर रहने की संभावना है।
टिहरी के साथ 5 और जिलों के कप्तान बदले
इस तबादला सूची में टिहरी के अलावा 5 और जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं।
जिला नए कप्तान
टिहरी गढ़वाल सरिता डोभाल – एसएसपी
नैनीताल अर्पण यदुवंशी – एसएसपी
उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्र – एसएसपी
पौड़ी गढ़वाल देवेंद्र पींचा – एसएसपी
चमोली अमित श्रीवास्तव-2 – एसपी
बागेश्वर जगदीश चंद्र – एसपी
नैनीताल के निवर्तमान एसएसपी मंजूनाथ टीसी को सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी बनाया गया है।
IAS अधिकारियों में बड़ा फेरबदल
शासन स्तर पर भी बड़ा बदलाव हुआ है।
– एलएल फैनई को एक बार फिर प्रमुख सचिव आबकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
– दिलीप जावलकर से सचिव वित्त की जिम्मेदारी हटाई गई है।
– रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा बनाया गया है, उनसे सचिव तकनीकी शिक्षा हटाया गया है।
– बृजेश कुमार संत से खनन और आबकारी हटाकर उन्हें सचिव खेल बनाया गया है।
– डॉ. आर. राजेश कुमार को खनन विभाग की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वे अब सचिव खनन (औद्योगिक विकास – खनन) और महानिदेशक खनन होंगे।
– युगल किशोर पंत को सचिव तकनीकी शिक्षा और रंजना राजगुरु को सचिव नियोजन बनाया गया है।
IPS अमित सिन्हा से विशेष प्रमुख सचिव खेल की जिम्मेदारी हटा दी गई है।
अन्य प्रमुख तबादले
– अभिनव शाह को अपर सचिव सहकारिता और निबंधक सहकारिता बनाया गया है।
– महिमा रौंकली को अपर सचिव वन की जिम्मेदारी मिली है।
– PCS बीएस चलाल को निदेशक दुग्ध विकास और निदेशक महिला डेयरी बनाया गया है।
– PCS इलागिरि को आयुक्त नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी मिली है।
– अजय गणपति को सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया है।
– पंकज भट्ट को सेनानायक आईआरबी प्रथम और श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी बनाया गया है।
चुनाव से पहले हुए इन तबादलों को काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि शासन ने जिलों में नई टीम उतारकर कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी की है।

