उत्तराखंड कैबिनेट की अगली बैठक 12 अक्टूबर को हरिद्वार में, CM धामी सरकार का विकास और विकेंद्रीकरण पर जोर



देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार अब हरिद्वार से विकास और जनसरोकारों का संदेश देगी। चंपावत के बाद मंत्रिमंडल की अगली बैठक हरिद्वार में आयोजित की जा रही है।

12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे हरिद्वार स्थित सीसीआर भवन के सभा कक्ष में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। सरकार के इस निर्णय को पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी जिलों को भी सरकार की प्राथमिकताओं के केंद्र में रखने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले कैबिनेट बैठक 4 अक्टूबर को CM के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के बनबसा में आयोजित हो रही है। 2010 में निशंक सरकार ने हर की पौड़ी पर और हरीश रावत सरकार ने भी हरिद्वार में कैबिनेट बैठक आयोजित की थी। वहीं विधानसभा का सत्र गैरसैंण में होगा। यह 21 से 24 अक्टूबर तक हो सकता है। मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। विकेंद्रीकरण का संदेश दिया गया था। अब हरिद्वार में बैठक आयोजित कर सरकार ने मैदानी क्षेत्र के प्रति अपनी प्राथमिकता भी स्पष्ट की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !