हरिद्वार – वाहन लूट के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूटने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पूर्व पीड़ित ने तहरीर में बताया था कि चार अज्ञात युवकों ने तमंचे के बल पर उसकी पल्सर बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा था।
फरार आरोपी पर एसएसपी ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार क्षेत्र से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और लूटा गया मोबाइल बरामद होने की बात कही जा रही है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
