भाजपा पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नशीला पदार्थ खिलाने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार, दिल्ली के नेपाली गैंग से कनेक्शन  


देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र में भाजपा पार्षद के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली में सक्रिय नेपाली मूल के गैंग से जुड़ा है।

बल्लीवाला चौक स्थित राज मार्केट निवासी महिपाल सिंह ने थाना बसंत विहार में तहरीर देकर बताया था कि दिल्ली की एक कंपनी के माध्यम से उनके घर काम करने आए भरत थापा ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि आरोपियों ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश कर दिया और घर से जेवरात व नकदी चोरी कर ली।मामले में एसएसपी के निर्देश पर गठित टीमों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में पता चला कि वारदात में भरत थापा के साथ चार अन्य लोग शामिल थे और हरियाणा नंबर की कार का इस्तेमाल किया गया था।

मामले में एसएसपी के निर्देश पर गठित टीमों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में पता चला कि वारदात में भरत थापा के साथ चार अन्य लोग शामिल थे और हरियाणा नंबर की कार का इस्तेमाल किया गया था।

इसी कड़ी में मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दिनेश सुनार (27) को वारदात में इस्तेमाल सफेद अर्टिगा कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और कार बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, यह गैंग घरों में काम करने के बहाने पहले रैकी करता था और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करता था। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !