मोबाइल खोने की 112 पर झूठी सूचना देना पड़ा भारी, पुलिस ने किया 10 हजार का चालान


पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में एक युवक को डायल 112 पर झूठी सूचना देना भारी पड़ गया, झूठी सूचना देने पर थाना बेरीनाग पुलिस ने युवक का ₹10,000 का चालान किया है।

जी हां, बीते 21 मार्च को रविन्द्र कुमार पुत्र होशियार राम निवासी जाड़ापानी, बेरीनाग द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई थी कि उनका मोबाइल फोन बेरीनाग से चोरी हो गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मोबाइल की खोजबीन की गई। कई दिनों की खोजबीन ओर जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि रविन्द्र कुमार द्वारा एक दुकान में लडाई-झगडा किया गया था, और उसी दौरान उनका मोबाइल वहीं छूट गया था। उन्होंने जानबूझकर पुलिस को गुमराह करने हेतु 112 पर झूठी सूचना दी।

जिसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹10,000 का चालान जारी किया गया। साथ ही उसे भविष्य में इस प्रकार की भ्रामक सूचना न देने की सख्त हिदायत भी दी गई। पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि झूठी सूचना देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो और किसी भी व्यक्ति को गुमराह करने का अवसर न मिले।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !