बड़ी खबर- घनसाली: आखिरकार चार बच्चों की मां लौटी घर वापस! बोली घर गृहस्थी से परेशान होकर भजन करने गई थी हरिद्वार…


घनसाली। घनसाली से बड़ी खबर है, बीते 19 मई को टिहरी गढ़वाल के घनसाली थाना अंतर्गत ग्राम कठुड़ हिंदाव की लापता हुई महिला लता देवी पत्नी लक्ष्मी आर्य आखिरकार घर लौट आई है, 9 दिनों तक रहस्यमय ढंग से लापता रही लता देवी चार बच्चों की मां हैं, ओर उनकी सबसे बड़ी बेटी 15 साल की है, बीते 19 मई को लता देवी पिलखी अस्पताल के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद से लता देवी लापता चल रही थी।

लता देवी के पति लक्ष्मी आर्य विदेश ओमान में होटलियर का काम करते हैं, जिसके बाद लता देवी की गुमशुदगी की शिकायत उनके ससुर शांति लाल ने घनसाली थाने में दर्ज करवाई। लता देवी के लापता होने से पूरे सोशल मीडिया में तरह तरह चार बच्चों की मां का लापता होना चर्चा का विषय बन गया था, जिसके बाद आज आश्चर्यजनक ढंग से अचानक लता देवी अपने आप वापस घनसाली पहुंच गई।
लापता होने के 9 दिन बाद घनसाली पहुंचते ही लता देवी ने थाना घनसाली में संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने लता देवी को ग्राम प्रधान प्रशासक की मौजूदगी में उनके ससुर शांति लाल/परिजनों को सौंप दिया।

9 दिनों थी यहां थी लता देवी

घनसाली थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि पूछताछ में लता देवी ने बताया कि वो अपने परिवारिक ओर आर्थिक स्थिति से तंग आ चुकी थी, जिस कारण उसने स्वयं ही घर छोड़ने का मन बनाया था, इसलिए 19 मई को वो घनसाली से सीधे हरिद्वार चली गई, जहां 9 दिनों तक उसने हर की पैड़ी के आसपास अलग अलग आश्रमों में रही ओर भगवान का भजन कीर्तन किया, लेकिन उसके बाद उसे अपने चार बच्चों की याद सताने लगी, जब बच्चों की याद ज्यादा सताने लगी तो वह वापस घर आ गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !