पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट हुई तेज, विकासखंड कार्यालय में पहुंचने लगी है मत पेटियां, यहां पहुंची मत पेटियां


देहरादून:- नगर निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद अब पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी है। 1 फरवरी को विकासखंड कालसी में 425 मत पेटियां पहुंच चुकी है। जिससे यह अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि अब शीघ्र ही पंचायत चुनाव होने हैं।

आप को बता दें कि पंचायतों का कार्यकाल नवंबर में पूर्ण हो चुका है। सरकार ने 6 महीने का और कार्यकाल बढ़ा दिया था जिसमें ग्राम प्रधानों, प्रमुखों और जिला पंचायतों के सदस्यों और अध्यक्षो को ही प्रशासक के रूप में नियुक्त कर दिया है। जिस प्रकार से शासन स्तर पर पंचायत चुनाव को लेकर के तैयारियां तेज हो चुकी है।

उसी प्रकार से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए जो लोग चुनाव लड़ने के इच्छुक है वह भी अपनी तैयारीयां में जुटे हुए हैं हालांकि आरक्षण के बाद यह तय होगा कि कौन सी सीट किस वर्ग के लिए निर्धारित है, परंतु अभी से ही लोग अपने चुनाव की तैयारी में लग चुके हैं।

पंचायत चुनावों की तैयारी के दृष्टि से विकास खंड कालसी के लिए 425 मत पेटियां प्राप्त हो चुकी है। जिसे ब्लॉक के अंदर सुरक्षित रखा गया है। हालांकि अभी तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है, परंतु शासन स्तर पर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है। – जगत सिंह खंड विकास अधिकारी कालसी जनपद देहरादून


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !