टिहरी:- जनपद में पल्स अनीमिया मुक्त महाअभियान का सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ


टिहरी गढ़वाल:- सोमवार को जिला चिकित्सालय बौराडी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय ने दीप प्रज्वलित कर पल्स अनीमिया मुक्त महाअभियान का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी गर्भवती महिला का सुरक्षित संस्थागत प्रसव करवाकर शिशु व मातृ मृत्यु को कम करना है।

सीएमओ ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओ में अनीमिया की जांच हेतु पल्स अनीमिया मुक्त महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन की जांच की जायेगी तथा जिनकी आज हीमोग्लोबिन जांच नही हो पाती है, उनकी जांच मॉप अप अभियान के तहत 04 फरवरी से 10 फरवरी तक की जायेगी।

उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को सूचीबद्ध कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक लाने हेतु 1081 आशाओं तथा हीमोग्लोबिन जांच हेतु 250 ए.एन.एम. व 175 सी.एच.ओ. को तैनात किया गया है। महाअभियान के तहत 3500 गर्भवती महिलाओ की जांच का लक्ष्य रखा गया है। सभी गर्भवती महिलाओ की जांच 212 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में की जानी है तथा जो गर्भवती महिलाएं सीवियर अनामिक तथा अनामिक पाई जाती है, उनको 17 ट्रीटमेंट साइड पर रेफर कर उनका उपचार किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनपद व ब्लॉक स्तरीय टीम के द्वारा स्क्रीनिंग साइड पर जाकर निगरानी की जायेगी।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव ने बताया कि पल्स अनीमिया मुक्त महाअभियान को सफल बनाने हेतु जनपद की सभी आंगनवाडी कार्यकत्री तथा सुपरवाईजर के द्वारा पूरा सहयोग किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी गर्भवती महिलाओ को आई.सी.डी.एस. विभाग के द्वारा पोषण किट वितरित किए गए।

कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. अमित राय, एसीएमओ
डॉ. दीपा रूबाली, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक ऋषभ उनियाल, सुनील भण्डारी, देवयन्ती डबराल, सुधा पाण्डे, डॉ. राजीव नेगी, नरेन्द्र रावत, सुधा पाण्डेय रघुबीर सिंह रांगड़, विवेक बागड़ी, सिद्धार्थ उनियाल दीपक ममगाई व आशा व आंगनवाडी कार्यकत्री उपस्थित रहे।


By शैलेन्द्र सिंह रावत

पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल के सम्पादक शैलेन्द्र सिंह रावत है, जो कि बीते 13 सालों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, शैलेन्द्र सिंह रावत ने ईटीवी, न्यूज18 व जैन टीवी में कई वर्षो तक एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाऐं दी, वर्ष 2018 में उनके द्वारा पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल की नीव रखी गयी, जो कि न्यूज पोर्टल के साथ ही Facebook, YouTube, Twitter और Instagram जैसे अन्य डीजीटल प्लेटफार्म पर भी पहाड़ी खबरनामा के नाम से ही उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !