घनसाली:- आपदा प्रभावित परिवारों को घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने बांटे दो-दो लाख के चेक


तिनगढ़ के 72 और भिलंग घाटी के चार गांव के 16 परिवारों को मिली पहली किस्त

घनसाली:- आपदा प्रभावित तिनगढ़ के 72 परिवारों और भिलंग घाटी के मलेथा, जोगियाडा, गंवाण तल्ला, अंकवाण गावं के 16 परिवारों को विस्थापन के लिए एक करोड़ 76 लाख की पहली किस्त जारी हो गई है।
घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने आपदा प्रभावित चार गांवों के 88 परिवारों को पहली किस्त के तौर पर दो-दो लाख रुपये के चेक वितरित किए।

शुक्रवार को भिलंगना तहसील सभागार में घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने आपदा प्रभावित परिवारों को चेक वितरित करते हुए कहा कि आपदा प्रभावित कई ग्रामीणों के विस्थापन की कार्यवाही अभी गतिमान है। प्राथमिकता में तिनगढ़ के 72 तथा भिलंग घाटी के 16 परिवारों को रखा गया था।

गत जुलाई माह में आई आपदा में तीनगढ़ गांव के 72 तथा भिलंग घाटी के मलेथा चार, अंकवान गांव के चार, जोगियाण के तीन तथा गंवाणा तल्ला के पांच परिवार आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुए थे। प्रभावित परिवारों को विस्थापन के लिए पहली किस्त के रूप में दो-दो लाख के चेक प्रदान किए गए।

विधायक ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को विस्थापन हेतु कुल 4 लाख 50 हजार की सहायता दी जानी है। जिन प्रभावितों के पास भवन के लिए भूमि नहीं उन्हें एक लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि और दी जाएगी। जल्द प्रभावित लोगों का विस्थापन कर दिया जाएगा।

इस मौके पर तहसीलदार हरीश जोशी, बालगंगा तहसीलदार विरम सिंह पंवार, महेशा शाह, शंभू प्रसाद, जसराम नौटियाल आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !