उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा प्रमुख मार्गों एवं नदी तटों मे चलाया गया सफाई अभियान


ऋषिकेश:- उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के शुभ अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों एवं प्रमुख नदियों एवं नदी तटों मे सफाई अभियान चलाया गया तथा स्वच्छता शपथ दिलाई गई गई ।

इस अवसर पर नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार मैं एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अमित सिंह नेगी जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर है तथा NIVH में शिक्षण कार्य भी करते हैं ,को विशेष वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। अमित सिंह नेगी दुर्भाग्यवश किसी दुर्घटना मे अपनी दोनों आंखों की दृष्टि खो चुके हैं। वर्तमान में वे समाज के दृष्टिबाधित बच्चों के लिए विभिन्न रोजगार परक एवं उपयोगी कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा राज्य निर्माण में दिव्यांगजनों की सहभागिता एवं योगदान को भी साथ लेकर आगे बढ़ने की अपील की गई।

इस अभियान मे नगर के 45 से अधिक विद्यालयों के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों को जोड़कर स्वच्छ ऋषिकेश,सुंदर ऋषिकेश की संकल्पना को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अवगत कराया गया कि आने वाले दिनों में भी नगर निगम ऋषिकेश द्वारा समस्त विद्यालयों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि स्वच्छ भारत मिशन एवं राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की पूर्ति होने के साथ ही ऋषिकेश नगर के गौरवशाली इतिहास एवं गरिमा को सुरक्षित रखा जा सके।

इस अवसर पर डॉ विनोद जुगलान ब्रांड एंबेसडर नगर निगम ऋषिकेश, दीपक शर्मा एवं मनाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विशेषज्ञ , चंद्रकांत भट्ट सहायक नगर आयुक्त, रमेश रावत सहायक नगर आयुक्त सहित नगर निगम स्टाफ तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक उपस्थित हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !