उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 19 अप्रैल को होंगे घोषित, पहली बार स्कूल पोर्टल पर भी देख सकेंगे रिजल्ट


रामनगर (नैनीताल):- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा फल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दे कि उत्तराखंड में दसवीं और बारहवीं कक्षा के बोर्ड परिणाम उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के द्वारा 19 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे तक घोषित कर दिये जाएंगे इसके बाद छात्र उत्तराखंड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षाफल देख सकते हैं जिसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए है।

दिनांक 12 अप्रैल 2025 को सभापति, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) / निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड, देहरादून की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय रामनगर (नैनीताल) में परीक्षाफल समिति की प्रथम बैठक आहूत की गई जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 एवं परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2024 का परीक्षाफल दिनांक 19 अप्रैल, 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे घोषित किया जायेगा। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल घोषित होने के उपरान्त उत्तराखण्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in में देख सकते हैं।

पहली बार स्कूल पोर्टल पर रिजल्ट

इस बार एक नई व्यवस्था की गई है। राज्य में पहली बार हर स्कूल को अपना एक विशेष पोर्टल प्रदान किया गया है। जिसके माध्यम से उस स्कूल के सभी छात्र अपना परीक्षा परिणाम सीधे स्कूल पोर्टल में भी देख सकेंगे। इस कदम से न केवल रिजल्ट देखने में सुविधा बढ़ेगी, बल्कि डेटा संग्रह और विश्लेषण में भी मदद मिलेगी। बोर्ड सचिव के अनुसार, स्कूलों को पहले से लॉगिन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। रिजल्ट जारी होते ही हर स्कूल को छात्रवार विवरण प्राप्त हो जाएगा,जिससे छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय में भी रिजल्ट देख सकेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !