विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान/ टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम आयोजित


टिहरी गढ़वाल:- सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड भिलंगना के टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे ग्राम प्रधान, सीएचओ, और विकासखंड स्तरीय अधिकारीयो ने टीबी मुक्त अभियान में प्रतिज्ञा ली कि हम सभी भारत के हर घर को टीबी मुक्त बनायेंगे।

कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आशीष कुमार, सीनियर ट्रीटमेन्ट सुपरवाईजर अनिता खरोला, सीनियर ट्रीटमेन्ट लैव सुपरवाईजर महादेव प्रसाद और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !