नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने उप जिलाधिकारी की नियुक्ति होने तक कुर्सी छोड़ स्टूल पर बैठकर कामकाज चलाने का लिया था संकल्प


गैरसैंण:- ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में लंबे समय बाद उप जिलाधिकारी की तैनाती होने से क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली है।पिछले 3 सालों से प्रभारी उप जिलाधिकारी के भरोसे चल रही गैरसैंण तहसील में दूरदराज क्षेत्रों से अपने काम के लिए आने ग्रामीणों को परेशानियों से दो-चार होना पड रहा था।प्रभारी उप जिलाधिकारी होने के चलते वे कभी-कभार ही गैरसैंण आते थे,जिस कारण दूरदराज क्षेत्रों से तहसील के कार्य के लिए आने वाले ग्रामीणों को बिना कार्य हुए ही मायूस लौटना पड़ता था.

मामले को लेकर नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी शपथ लेने के बाद से ही उप जिलाधिकारी की नियुक्ति होने तक कार्यालय में कुर्सी छोड़ स्टूल पर बैठकर ही कामकाज चलाने का संकल्प लिया था।उप जिला अधिकारी के रूप में अंकित राज की नियुक्ति होने के बाद मोहन भंडारी ने इसे आम जनता की जीत बताते हुए अब विधिवत अपना कामकाज शुरू करेंगे। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि जनता के द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य है कि जनता को सरलता के साथ सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके जो, तभी संभव है,जब सभी कार्यालयों में सक्षम अधिकारीयों की तैनाती रहेगी।

गैरसैंण में उप जिला अधिकारी की नियुक्ति होने पर नवनिर्वाचित सभासद मंगल नारायण,दयाल सिंह,पुष्पा देवी,सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड, दिनेश गौड़,बीरेन्द्र टम्टा,पृथ्वी बिष्ट,पंकज गैड़ी,कस्तूरा देवी,हीरा फनियाल,संजय रावत, महावीर रावत आदि ने विधायक कर्णप्रयाग सहित मुख्यमंत्री का आभार जताया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !