देहरादून में ट्रिपल मर्डर से दहशत: रायपुर में दंपती और नौकरानी की बेरहमी से हत्या, लूट की आशंका


देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी। मंगलवार को हुई इस तिहरी हत्याकांड की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा रही है।

एक ही घर में तीन लोगों की हत्या से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !