UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा मे रुद्रप्रयाग के नरकोटा गाँव का जलवा, एक साथ चार अभ्यर्थियों का चयन

UKSSSCUKSSSC परीक्षा में चयन

राजेश नेगी/रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद के लिए बड़ी खुशखबरी की बात है। यहां जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत नरकोटा में एक साथ चार अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC स्नातक स्तर परीक्षा पास कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कियाहै। इस खबर से पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। इस परीक्षा में यह राज्य का पहला गांव है जहां से एक साथ तीन बेटियों और एक बालक ने का इस परीक्षा में चयन हुआ। जिससे गाँव मे खुशी का माहौल है।

UKSSSC परीक्षा में चयन

आपको बता दें प्रियंका सिलोडी और नेहा सिलोडी दोनो सगी बने है, इनका एक भाई भी जो आर्मी की तैयारी कर रहा है। इन दोनो बहनो एक साथ चयन हुआ। उनके पिता जनार्दन प्रसाद सिलोडी सेना मे अफसर रेंक ने रिटायर्ड है और माता गृहणी है। नेहा सिलोडी का तीन अन्य सरकारी सेवाओ मे भी पहले चयन हुआ, और भी भी वह आईएएस की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ेंः मोरारी बापू की केदारनाथ गर्भगृह में फोटो खिंचकर वायरल करने वाले युवक पर ठोका 11 हजार का जुर्माना

वही राजुकुमार सिलोडी पहले से ही जिला न्यायालय मे क्लर्क है और फिर से दोबार उनका इस सरकारी सेवा मे चयन हुआ है। बड़ी बात यह है की इनके परिवार ने दो भाई दो बहन है और चारो सरकारी नौकरी मे अच्छे पदों पर नियुक्त है। इनके पिता भगवती प्रसाद सिलोडी कपड़ो के व्यवसायी है और उषा सिलोडी माता गृहणी है। वही अनामिका जोशी स्व दिनेश जोशी की पुत्री है और इनकी माता राज्य सरकार मे नौकरी करती है। इनका एक भाई अमन जोशी एमटेक कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः रुद्रप्रयाग : स्कूल की छुट्टी के बाद लापता हुए शिक्षक! गुमशुदगी हुई दर्ज

वही गाँव मे खुशी का माहौल है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने खुशी व्यक्ति करते हुए सभी अभ्यर्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !