ब्रेकिंग- टिहरी झील में 9 साल का बच्चा डूबा, दोस्तों संग गया था नहाने

टिहरी झीलटिहरी झील में 9 साल का बच्चा डूबा

टिहरी। टिहरी से दुःखद खबर है, जहां टिहरी झील में एक बच्चा डूब गया है, जानकारी के मुताबिक टिहरी झील के पास छाम क्षेत्र में एक 9 वर्षीय बच्चा झील में डूब गया, सूचना के बाद ैक्त्थ् की डीप ड्राइविंग टीम मौके पर पहुची ओर सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन बच्चे का झील में कोई पता नही चल पाया।

टिहरी झील में डूबा बच्चा

SDRF टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण द्वारा बताया गया कि बच्चा अपने अन्य दोस्तों के साथ टिहरी झील में नहाने आया था। नहाते समय अचानक ही वह तेज़ बहाव की चपेट में आकर बहने लगा और कुछ देर बाद नज़रों से ओझल हो गया। इसकी सूचना तुरन्त ही साथियों द्वारा पुलिस को दी गई। लगातार हो रही बारिश के कारण टिहरी झील का जल स्तर बहुत बढ़ गया है। ऐसे में बालक के घटनास्थल से से काफी दूर तक बहने की संभावना को नकारा नही जा सकता। अभी रात्रि के बढ़ते अंधकार व लगातार हो रही वर्षा के कारण सर्च ऑपरेशन को ज़ारी रखने में कठिनाई हो रही है। कल प्रातःकाल पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

बच्चे का नाम पता

आशीष, उम्र 9 वर्ष,पुत्र श्री अमृत पाल
निवासी- धरवाल गांव कांडीसोड़ टिहरी गढ़वाल।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !