ब्रेकिंग: पौड़ी के रिखणीखाल में बड़ा हादसा, कलवाड़ी के पास खाई में गिरी ईको कार, चालक समेत 7 की मौत


दीदी-भुली योजना का फॉर्म भरकर लौट रही थीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, वाहन में 11 से 12 लोग सवार थे


पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास सवारियों से भरी एक ईको कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 से 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

रिखणीखाल में दर्दनाक सड़क हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में 11 से 12 लोग सवार थे। हादसे में मृतकों में 6 महिलाएं और वाहन चालक शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि वाहन में सवार महिलाएं कोटनाली भंगलवाण गांव की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। सभी महिलाएं बैंक का काम और दीदी-भुली योजना के फॉर्म भरने के लिए रिखणीखाल / सिद्धखाल गई थीं। काम पूरा करने के बाद सभी अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

100 से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा ईको कार

बताया जा रहा है कि वाहन के मालिक अनिल देवराड़ा ही वाहन चला रहे थे। हादसे में उनकी भी मौत हो गई है।

प्रारंभिक सूचना में वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी होना बाकी है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे। सूचना पर रिखणीखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार से प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लैंसडाउन की उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य भी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पूरी पहचान तथा हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

नाम पता मृतक⤵️

1- कान्ति देबी पत्नी दिनेश चन्द्र निवासी भंगलवाड़ उम्र 45 वर्ष
2-रेखा देबी पत्नी प्रेम सिंह निवासी भंगलवाड़ उम्र 42 वर्ष
3- अनिल देबराडा पुत्र जयानन्द भंगलवाड़ उम्र 48 वर्ष ( चालक)
4- सुमित्रा देबी पत्नी रमेश सिह पता भंगलवाड़ उम्र 50 वर्ष
5- सुनीता देबी पत्नी मदन सिह पता भंगलवाड़ उम्र 45 वर्ष 
6-धनेश्वरी देबी पत्नी किशन चन्द्र फता भंगलवाड़ उम्र 46 वर्ष
7- सरोजनी देबी पत्नी मोहन सिंह निवासी भंगलवाड़ उपरोक्त उम्र 38 वर्ष 
8- रजनी देबी पता भंगलवाड़ उम्र 25 वर्ष

नाम पता घायल⤵️

1- शशी देबी पत्नी गजेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़ उम्र 35 वर्ष
2- शकुन्तला देबी पत्नी महेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़ उम्र 45 वर्ष
3- जगदीश सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी भंगलवाड़
4- सत्यवती देबी पत्नी जगदीश पता भंगलवाड़ उम्र 36 वर्ष


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *