नरकोटा में सम्राट होटल के पास बेकाबू होकर पलटी स्कॉर्पियो, 32 वर्षीय युवक घायल


रुद्रप्रयाग, 2 नवंबर। जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार अपराह्न नरकोटा स्थित सम्राट होटल के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 3:23 बजे स्कॉर्पियो वाहन संख्या UK 07 BN 5555 नरकोटा में सम्राट होटल के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना SEOC के माध्यम से कॉलर राजेश कुमार ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दी।

सम्राट होटल के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त

सूचना मिलते ही DDRF, SDRF, 108 एम्बुलेंस, TI रुद्रप्रयाग कैलाश चंद्र शर्मा, SHO मुकेश चौहान और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मौके पर पहुंचे।

हादसे में घायल युवक की पहचान सुशांत शर्मा (32 वर्ष), पुत्र किशन शर्मा, निवासी जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। राहत दल ने घायल को 108 एम्बुलेंस से बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार या वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !