श्रीनगर में गरजे CM धामी, कांग्रेस की न्याय यात्रा को बताया चुनावी हताशा – बोले, पहले अपने पापों का हिसाब दो


श्रीनगर, 31 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की न्याय यात्रा को चुनावी हार से उपजी हताशा करार दिया।

सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस को न्याय यात्रा निकालने से पहले अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया।

बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ, पदयात्रा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को पारदर्शी भर्ती व्यवस्था दी है। नकल विरोधी कानून लाकर युवाओं के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। आज प्रदेश का युवा बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी पा रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार के साथ-साथ विकास के नए अवसर उपलब्ध कराना है। कांग्रेस के पास न नीति है न नीयत, सिर्फ चुनावी नाटक करती है।

कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ पर तंज: मुख्यमंत्री ने इसे बौखलाहट की यात्रा करार दिया और कहा कि कांग्रेस नेता एक परिवार की चाटुकारिता में व्यस्त हैं और प्रदर्शन के नाम पर व्यापारियों का नुकसान कर रहे है।

उन्होंने कहा कि “क्या कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और दिवंगत जनरल बिपिन रावत के खिलाफ अपनी पार्टी नेताओं की बयानों का समर्थन करते हैं?”

उन्होंने  कहा कि विपक्ष बेटी के नाम पर राजनीति करके पीड़ित परिवार को बार-बार झकझोर रहा है, जो बिल्कुल अनुचित है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !