बागेश्वर पहुंचे सीएम धामी, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ


बागेश्वर- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को बागेश्वर दौरे पर पहुंचे। सीएम धामी ने मंडलसेरा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यूकॉस्ट (UCOST) द्वारा आयोजित दो दिवसीय पांचवें सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों द्वारा लगाए गए विभिन्न विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सीमांत क्षेत्रों के बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देते हैं।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पहाड़ के बच्चों में अपार प्रतिभा है, बस उन्हें सही मंच देने की जरूरत है।

इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री, स्थानीय विधायक, जिलाधिकारी और यूकॉस्ट के वैज्ञानिकों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। महोत्सव में बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली जनपद के सैकड़ों छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *