उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने तीन लोगों को रोंदा, बाइक सवार पिता और दो बच्चों की मौत


हल्द्वानी:- हल्द्वानी में कमलुवागांजा रोड पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक पिता और उसके साथ बाइक पर सवार दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। मृतक परिवार हरीपुर नायक क्षेत्र के रहने वाले थे और खेतों में बटाईदारी का काम करके अपना गुजारा करते थे। जय सिंह अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कॉपी-किताब खरीदकर घर लौट रहे थे।रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि जय सिंह, उनके बेटे और दूसरे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।इस हादसे से मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। इस दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन और आरटीओ विभाग लगातार दावे करते हैं, लेकिन ऐसे हादसे उन दावों की हकीकत बयां कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर सख्ती न होने की वजह से हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे।बेहद जरूरी है कि प्रशासन और ट्रैफिक विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस और प्रभावी कदम उठाए।सड़क पर स्पीड लिमिट और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित कराना जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !