Breaking : सावधान! अगले 4 दिन भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी


देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 4 दिन भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।

मौसम विभाग द्वारा 12 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है साथ ही पहाड़ों में भूस्खलन एवं नदियों का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दी गई है। उधर दूसरी तरफ लगातार हो रही भारी बारिश से राज्य में 165 सड़कें बंद चल रही है जिनमें 11 राजमार्ग भी शामिल है।

यह भी पढ़ेंः ब्रेकिंग : गंगा में समाया केदारनाथ से लौट रहा यात्री वाहन | 6 यात्री लापता 5 घायल

सावधान रहने की जरूरत

मौसम विभाग ने आज भी वर्षा जारी रहने का अनुमान जताया है। कुमाऊं में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें पड़ने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिन बादल छाये रह सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः ऋषिकेश में महिला से ATM में ठगी की कोशिश | देखिये Live वीडियो

ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का क्रम बना रहने के आसार हैं। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में भी तीव्र बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम जानकारों के अनुसार पहाड़ों पर बड़े भूस्खलन हो सकते हैं और नदियाँ बहुत अधिक भर सकती हैं, भारी बारिश के कारण राज्य में 165 सड़कें बंद हैं, यहां तक ​​कि कुछ बड़ी सड़कें राजमार्ग भी बंद हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !