ब्रेकिंग : गंगा में समाया केदारनाथ से लौट रहा यात्री वाहन | 6 यात्री लापता 5 घायल


उत्तराखंड से दुःखद हादसे की खबर आ रही है, रविवार की सुबह सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स ऋषिकेश-बद्रीनाथ एनएच पर मालाकुंठी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर गंगा में समा गई। ये सभी यात्री केदारनाथ से वापस लौट रहे थे और अलग-अलग प्रांत के रहने वाले हैं।

जिसके बाद मौके पर पहुची SDRF की रेस्क्यू टीम ने खाई से पांच यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वहीं छह यात्री लापता हो गए है। मौके पर एसडीआरएफ टीम व थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः ऋषिकेश में महिला से ATM में ठगी की कोशिश | देखिये Live वीडियो

केदारनाथ से वापस लौट रहे थे यात्री

देखिए विडियो खबरः केदारनाथ से लोट रहे यात्रीयों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड नंबर का उक्त मैक्स वाहन सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहा था, इस वाहन में चालक सहित 11 व्यक्ति सवार थे, मालाकुंठी पुल से होटल आनंद काशी के बीच मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गंगा नदी की ओर खाई में गिर गया है। सूचना के बाद रेस्क्यू टीम ने 05 घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया है।

केदारनाथ दर्शन के बाद लौट रहे थे यात्री

रेस्क्यू किए गए यात्रियों द्वारा बताया गया कि वे सभी लोग अलग-अलग स्थानों के रहने वाले है एवम् केदारनाथ दर्शन के बाद विगत रात्रि को सोनप्रयाग से एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे। प्रातः लगभग 03:00 बजे के करीब मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी लुढ़कते हुए सीधे नदी में जा गिरी।

ताजा अपडेट- मौके पर एसडीआरएफ टीम व थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने 6 लापता यात्रियों में से 3 के शव बरामद कर लिए हैं। तीनों शवों के शिनाख्त की कार्यवाही चल रही है।

घायलों का विवरण:-

1 बिजेंदर पुत्र जगदीश पांडे निवासी बदरपुर दिल्ली उम्र 46 वर्ष
2 – आकाश पुत्र तेज सिंह उम्र 22 वर्ष
3 – प्रदीप कुमार पुत्र महेंद्र सिंह
निवासी शाहपुर पंजाब उम्र 27 वर्ष
4 – रोशन कुमार पुत्र सुबोध उम्र 25 वर्ष निवासी नालंदा बिहार
5- हरियाणवी वाइफ ऑफ रवि सिंह निवासी हैदराबाद उम्र 25 वर्ष

लापता लोगों का विवरण

1- अभिजीत त्यागी निवासी भोजपुर भजन गढ़ दिल्ली
2- अतुल सिंह उत्तर विनोद निवासी शिवपुरी बिहार
3 – अक्षय कुमार पुत्र मनोज सिंह निवासी बिहार
4 – सौरभ कुमार
5 – रवि पुत्र अज्ञात हैदराबाद
6- मैक्स चालक नाम पता अज्ञात


By शैलेन्द्र सिंह रावत

पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल के सम्पादक शैलेन्द्र सिंह रावत है, जो कि बीते 13 सालों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, शैलेन्द्र सिंह रावत ने ईटीवी, न्यूज18 व जैन टीवी में कई वर्षो तक एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाऐं दी, वर्ष 2018 में उनके द्वारा पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल की नीव रखी गयी, जो कि न्यूज पोर्टल के साथ ही Facebook, YouTube, Twitter और Instagram जैसे अन्य डीजीटल प्लेटफार्म पर भी पहाड़ी खबरनामा के नाम से ही उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !