ऋषिकेश परमार्थ निकेतन पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, आरती कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद


उत्तराखंड में वैश्विक निवेश सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया तो वहीं आज समापन अमित शाह पहुंच गए हैं। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के पहले दिन 44 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर सरकार ने निवेशकों के साथ करार किया है |गृहमंत्री अमित शाह निवेशक सम्मेलन के समापन के बाद शाम को ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती की और आशीर्वाद लिया। साथ ही संतों से भी मुलाकात की

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि डेस्टिनेशन उत्तराखंड की परिकल्पना की बात हो रही थी। मैं पहले उत्तराखंड आया था तब मैंने सीएम धामी से पूछा था कि आपने क्या लक्ष्य रखा हैए तो उन्होंने मुझे बताया कि दो लाख करोड़ का। लेकिन आज साढ़े तीन लाख के एमओयू हो गए है। इसके लिए मैं पूरे उत्तराखंड प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं देना चाहते हूं। कहा कि आज का यह समारोह साढ़े तीन लाख के एमओयू के साथ नए उत्तराखंड की अनंत संभावनाओं को तराशने की शुरुआत की है

गृहमंत्री अमित शाह निवेशक सम्मेलन के समापन के बाद शाम को ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती की और आशीर्वाद लिया। साथ ही संतों से भी मुलाकात की कहा कि उत्तराखंड अब आगे बढ़ रहा है। जो तस्वीर हमारे सामने इस वक्त के उत्तराखंड की है वह यही बता रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !