भगवान सिंह (पौड़ी)। पौड़ी शहर से सटे चंदोला रांई गांव में घात लगाए गुलदार ने एक 4 वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया घायल बच्ची का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। एक माह पूर्व इसी परिवार की दूसरी बच्ची को भी गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था, ऐसे में परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र में गुलदार की दहशत फैली हुई है।

देखिये वीडियो खबर:-

जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान चंदोला रांई संगीता देवी ने बताया कि 4 वर्षीय बच्ची रितु राणा अपनी मां के साथ बाहर बाथरूम के लिए जा रही थी। इतनी देर में घात लगाए गुलदार उस पर हमला कर दिया मां के बच्चे के साथ होने के कारण मां तथा परिजनों के हो हल्ला करने पर गुलदार वहां से भाग गया जहां से परिजनों द्वारा घायल बच्ची को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

बहिन पर भी हुआ था गुलदार का हमला

ग्राम प्रधान संगीता देवी ने बताया कि इससे पहले भी बच्ची की दीदी पर गुलदार का हमला किया था, गुलदार ने लगभग 1 महीने पूर्व उसकी बड़ी बहन को घायल किया था। परिजनों की हो हल्ला करने पर गुलदार उस समय भी भाग गया था बताया कि नेपाली मूल का परिवार खेती का काम करता है और उनके घर के पास ही गांव की स्कूल भी है।

गुलदार के यहां आए दिन देखे जाने से स्कूली बच्चों को भी गुलदार से खतरा है। गांव में ऐसी स्थिति को देख लोगों को अब अपने बच्चों को भी गुलदार से खतरा महसूस होने लगा है ओर लोगों वन विभाग से लगातार गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं, वहीं मौके पर पहुंचे वन विभाग पौड़ी नागदेव रेंज अधिकारी ललित मोहन नेगी ने बताया कि गांव में लगातार गुलदार के भय को देखते हुए वन कर्मियों द्वारा गस्त की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !