ब्रेकिंग- ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर मोटरमार्ग पर सब्जी का ट्रक पलटा, फिलहाल हुआ बाधित

गोपेश्वर मोटरमार्गऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर मोटरमार्ग

राजेश नेगी/रूद्रप्रयाग। रूद्रप्रयाग में ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर मोटरमार्ग पर सब्जी का ट्रक पलटने से बाधित हो गया है, फिलहाल सड़क से ट्रक को हटाने का प्रयास चल रहा है, जिस कारण ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर मोटरमार्ग फिलहाल बाधित है, मौके पर थाना ऊखीमठ का पुलिस बल भी मौजूद है।

देखिये वीडियो-

यह भी पढ़ें – उत्तरकाशी के सरकारी स्कूल में है भूत-प्रेत! अचानक क्यों चीखने-चिल्लाने लगीं छात्राएं? देखिए विडियो

जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक ट्रक सब्जी लेकर चमोली के लिए जा रहा था जो कि चोपता रोड़ पर ताला मस्तूरा के पास चढ़ाई पर चढ़ते वक्त रोड़ पर पलट गया। इसके चालक व परिचालक सुरक्षित हैं। फिलहाल यहां पर रोड़ ब्लॉक है। थाना ऊखीमठ का पुलिस बल यहां पर मौजूद है। पुलिस द्वारा एनएच को जेसीबी मौके पर भेजने के लिए बता दिया गया है। जेसीबी पहुंचने पर ट्रक को रोड़ से हटवा कर यातायात व्यवस्था सामान्य करायी जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !