रूद्रप्रयाग: मां की डांट से नाराज 14 वर्षीय बच्चा गायब ! परिजन परेशान

गुमशुदागुमशुदा

रूद्रप्रयाग। रूद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में एक 14 वर्षीय बच्चा अपनी मां की डांट से नाराज होेकर बीते दो दिनों से गायब है, बताया जा रहा है कि अरूण सिंह नाम का यह बच्चा बीते 17 जुलाई को घर से ट्यूशन के लिए निकला था, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी घर नही पहुच पाया है बच्चे के परिजन बच्चे के घर न आने से बेहद परेशान हैं और परिजनों ने अगस्त्यमुनी थाना में बच्चे के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवायी है।

यह भी पढ़ें: शिवालय में जलाभिषेक करने जा रही दो युवतियाँ न्यार नदी में बही

मां की डांट से नाराज

जानकारी के मुताबिक अरूण सिंह ;हिमाशुद्ध पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम कुण्ड पोस्ट चन्द्रापुरी थाना अगस्त्यमुनि बीते 17 जुलाई दिन में करीब 1 बजे टयूशन के लिए निकला था, बताया जा रहा है कि अरूण को उसकी मां ने नहाने को लेकर डांट लगाई थी, जिस कारण बच्चा काफी नाराज भी दिख रहा था, शाम तक जब बच्चा घर नही लौटा तो परिजनों से खोजबीन शुरू की लेकिन बच्चे का कोई पता नही लग सका है।

यह भी पढ़ें: दोस्त के साथ गया था शराब पीने उत्तराखंड का युवक चंडीगढ़ से लापता

थानाध्यक्ष सदानन्द पोखरियाल ने बताया कि बच्चे को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया था, जिससे नाराज बच्चा घर से 1 हजार रूपये लेकर चुपचाप निकल गया, परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर दी गयी है ओर बच्चे की खोजबीन की जा रही है, बच्चे को जल्द से जल्द खोज लिया जायेगा।

बच्चे के दिखने का दावा

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज वैष्णव ने बताया कि एक वाहन चालक के अनुसार बच्चा 17 जुलाई को दोपहर डेढ बजे करीब जवाहरनगर अगस्त्यमुनी और उसके बाद शाम 4 बजे करीब रूद्रप्रयाग बाजार में देखा गया, लेकिन खोजबीन के बाद कोई सुराग नही लगा है।

बच्चे को खोजने में करें मदद-

अगर किसी को भी इस बच्चे के बारे में कोई जानकारी हो तो कृपया 9759844088, 9719038491, 8449391380 पर सम्पर्क करें।

बच्चे की पहचान-

बच्चे का रंग गौरा है, बच्चा सफेद कमीज व काले रंग का टाउजर पहने है उसकी पीठ में एक छोटा सा बैग था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !