ब्रेकिंग- शिवालय में जलाभिषेक करने जा रही दो युवतियाँ न्यार नदी में बही


रिपोर्ट–भगवान सिंह(सतपुली, पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र में 2 युवती न्यार नदी में बह गई, सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन दोनो युवतियों की इस घटना में मौत हो गई, दोनो युवतियों के शव पुलिस टीम और राजस्व टीम ने घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर न्यार नदी से बरामद कर लिए हैं। दोनों युवतियॉ पौडी जिले की ही रहने वाली हैं।

देखिए विडियोः जलाभिषेक से पहले नदी में बही

जलाभिषेक से पहले नदी में बही

जानकारी के मुताबिक दोनो युवतियॉ सावन के पहले सोमवार पर दंगलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंची थी लेकिन इससे पहले दोनो युवती न्यार नदी के पास गई थी, कि अचानक दोनो युवती का पैर फिसल गया और दोनो युवतियों की न्यार नदी में बह गइर्, काफी मसकत के बाद दोनो युवती के शव पुलिस और राजस्व टीम ने बरामद कर लिए हैं।

सावन विशेष: बाबा बूढ़ाकेदार धाम – यहां शिवलिंग पर दिखते हैं पाण्ड़व

दोनों युवतियों में से एक युवती रूबी जो कि ओडलसैण जबकि दूसरी युवती अदिति चौलुसैण द्वारीखाल की रहने वाली हैं, पुलिस द्वारा दोनो युवतियों के पंचनामा भरे जाने की कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम में लाखन सिंह थानाध्यक्ष थाना सतपुली समेत अपर उ0नि0 श्जगदीश सिंह रावत, अपर उ0नि0 विजय नौटियाल, हेड कान्स0 संजयपाल सिंह, और होमगार्ड सुदामा प्रसाद समेत स्थानीय तैराक- गणेश, सौरभ, सहदेव, मोहन मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !