घनसाली:- नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद बिष्ट की सराहनीय पहल, स्वच्छता ही सेवा का दिया संदेश


घनसाली:- टिहरी जनपद के नगर पंचायत घनसाली में नव निर्वाचित अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने अपने पहले दिन की शुरुआत स्वच्छता के साथ की ।
सोमवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने विधिवत रूप से अपने कार्य की शुरुआत पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए घनसाली के नैलचामी गाढ़ में तमाम सभासदों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया, जबकि देर रात्रि तक नगर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने का कार्य भी किया गया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है और घनसाली को स्वच्छ रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। वहीं उन्होंने कहा कि हमने चुनाव के दौरान जो वायदे जनता से किए हैं अब उनको बहुत जल्द पूर्ण किया जाएगा और प्रदेश में घनसाली को नंबर वन की नगर पंचायत बनाने का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सुशील बहुगुणा, सभासद गोविंद बडोनी, अरुण रतूड़ी, मोनिका सेमवाल, विजय राणा, विनय राणा, प्रियंका गुसाईं, मनीषा शाह सहित नगर पंचायत के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !