हरिद्वार : आज उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार स्थित चंडी घाट पहुंचकर अनुपम-अद्भुत-अद्वितीय ‘गंगा उत्सव-2024’ में प्रतिभाग किया। रेखा आर्या ने ‘गंगा उत्सव-2024’ में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल व् अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
‘गंगा उत्सव-2024’ की शुरुआत बीएसएफ़ के महिला राफ्टिंग दस्ते को हरी झंडी दिखाकर की गई।
ये दल राफ्टिंग करते हुए देवप्रयाग से गंगा सागर तक का सफर तय करेगा और महिला सशक्तिकरण व गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाने का संदेश घर घर तक पहुंचाएगा।
गंगा महोत्सव 2024 की शुरुआत देवभूमि से करने के लिए मंत्री रेखा आर्या ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण मंत्री होने के नाते यह हमारे लिए गौरव की बात है कि बीएसएफ़ का महिला राफ्टिंग दस्ता देवप्रयाग से गंगा सागर तक महिला सशक्तिकरण व गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाने का संदेश पहुंचाएगा।
https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?gdpr=0&client=ca-pub-1027687244342997&output=html&h=392&adk=3265997769&adf=1061293271&w=392&abgtt=7&lmt=1747505495&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=9306681096&ad_type=text_image&format=392×392&url=https%3A%2F%2Fdevbhumiemedia.com%2Fharidwar-cabinet-minister-rekha-arya-attended-ganga-utsav-2024-welcomed-union-water-power-minister-patil-and-other-guests%2F&host=ca-host-pub-2644536267352236&fwr=1&pra=3&rh=301&rw=361&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&uach=WyJBbmRyb2lkIiwiMTMuMC4wIiwiIiwiVjIwNTUiLCIxMzYuMC43MTAzLjg3IixudWxsLDEsbnVsbCwiIixbWyJDaHJvbWl1bSIsIjEzNi4wLjcxMDMuODciXSxbIkdvb2dsZSBDaHJvbWUiLCIxMzYuMC43MTAzLjg3Il0sWyJOb3QuQS9CcmFuZCIsIjk5LjAuMC4wIl1dLDBd&dt=1747505495290&bpp=4&bdt=1300&idt=-M&shv=r20250514&mjsv=m202505140101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D269575d78c0a60ba%3AT%3D1732864054%3ART%3D1747505219%3AS%3DALNI_MabTHxvu3jmgm2bQwyUfU3KZxI12Q&gpic=UID%3D00000f7a3749146a%3AT%3D1732864054%3ART%3D1747505219%3AS%3DALNI_MYi1zfRVIEwLWMhTTP65SSaQs9ElA&eo_id_str=ID%3Df6222203f948e97e%3AT%3D1743353014%3ART%3D1747505219%3AS%3DAA-AfjZYtyxYFiBmLioP-lUSFf9F&prev_fmts=0x0%2C0x0%2C0x16%2C392x409%2C392x409%2C392x392&nras=3&correlator=4870615539699&frm=20&pv=1&u_tz=330&u_his=50&u_h=873&u_w=393&u_ah=873&u_aw=393&u_cd=24&u_sd=2.75&dmc=8&adx=0&ady=1766&biw=392&bih=746&scr_x=0&scr_y=0&eid=31092463%2C95353387%2C31092490%2C42533293%2C95360954%2C95360949&oid=2&pvsid=8438205622954983&tmod=1879466816&uas=0&nvt=1&ref=https%3A%2F%2Fdevbhumiemedia.com%2Faccountability-of-108-emergency-service-will-be-fixed-penalty-will-be-imposed-for-not-reaching-on-response-time-vehicles-will-be-in-backup%2F&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C393%2C0%2C393%2C747%2C392%2C746&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&cms=2&fu=128&bc=31&bz=1&td=1&tdf=2&psd=W251bGwsbnVsbCwidHJlYXRtZW50XzEuMSIsMV0.&nt=1&pgls=CAEQARoFNC44LjI.~CAEaBTYuOC4x~CAEQBBoHMS4xNTIuMQ..&ifi=9&uci=a!9&btvi=4&fsb=1&dtd=363
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ‘गंगा उत्सव’ मां गंगा की महिमा का आनंद पर्व है और हमारे लिए गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का आधार है और एक बड़े भूभाग की जीवन रेखा है।
स्वामी विवेकानंद की अमेरिका की यात्रा का ज़िक्र करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा अमेरिका यात्रा के दौरान विवेकानंद जी ने एक सवाल के जवाब में कहा था गंगा हमारे लिए नदी नहीं है बल्कि हम गंगा को मां मानते हैं और हर सनातनी के मन में गंगा के प्रति यही भाव है।
रेखा आर्या ने कहा मां गंगा की सेवा हमारा सौभाग्य है और हम इसकी निर्मलता-अविरलता के लिए कृत संकल्पित हैं। वो बोली कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड के भीतर गंगा सफ़ाई का अभियान जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ रहा है और प्रदेश का एक-एक नागरिक गंगा प्रहरी के रूप में अपना योगदान दे रहा है।
गंगा में प्रवाह हो रहे जल की गुणवत्ता पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हमारी सरकारों के प्रयासों से आज ऋषिकेश तक गंगा का जल ए श्रेणी का यानी आचमन योग्य है और हरिद्वार तक ब श्रेणी का है यानी स्नान योग्य है। अपने सम्बोधन में उन्होंने आगे जोड़ा कि वो आज मां गंगा के इस पावन तट से सभी को यह विश्वास दिलाती हैं कि गंगा की निर्मलता के लिए उनकी सरकार सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति सी.आर पाटिल, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पदमश्री बलबीर सिंह, स्वामी चिदानंद सरस्वती, महानिदेशक राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन राजीव कुमार मित्तल सहित बीएसएफ के अधिकारीगण और नमामि गंगे अभियान से जुड़े विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे ।