मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी साहू झांसी से गिरफ्तार,जेल में ही मनेगी दिवाली


देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस करीब 25 दिनों से दबिश दे रही थी। अब साहू की दीवाली जेल में ही मनेगी। मामले में देहरादून पुलिस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी।

मामले की विवेचना एसपी देहात जया बलोनी की अध्यक्षता में बनी एसआईटी कर रही है।

क्या है पूरा मामला?
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गत 15 अक्टूबर को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि साहू पहले से शादीशुदा था, यह बात उसने शादी के वक्त छुपाई थी। इसके बाद से वह मंत्री को लगातार प्रताड़ित करता आ रहा था।

आरोप यह भी है कि उसने धोखाधड़ी कर मंत्री रेखा आर्या को अपनी कंपनियों से बाहर कर दिया और इसके लिए उनके जाली हस्ताक्षर किए।

50 मुकदमों का इतिहास
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरधारी लाल साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। कई बार वह पहले भी जेल जा चुका है। एसआईटी ने उसके कई करीबियों से पूछताछ के बाद झांसी से उसे दबोचा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *