बिग ब्रेकिंग – पीसीएस अधिकारी ने छोड़ी नौकरी! बोले ‘जब रोजगार ही नहीं दे पा रहे तो काहे के रोजगार अधिकारी


पौड़ी/देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। पौड़ी में तैनात पीसीएस अधिकारी एवं जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने सरकारी नौकरी छोड़ दी है। उन्होंने फेसबुक पर भावुक पोस्ट लिखकर अपने इस्तीफे का ऐलान किया है।

उन्होंने लिखा – “युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं करा पाने का गहरा मलाल है। जब युवाओं को रोजगार ही नहीं दे पा रहे हैं तो फिर रोजगार अधिकारी बने रहने का क्या औचित्य है। नए रास्ते और नई मंजिल की ओर बढ़ने के लिए यह फैसला उन्हें हौसला देगा।”

उत्तम कुमार का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

कौन हैं उत्तम कुमार?
उत्तम कुमार मूल रूप से हरिद्वार शहर के निवासी हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी के रूप में उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार मेलों, करियर काउंसलिंग और रोजगारपरक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके द्वारा सार्वजनिक रूप से रोजगार व्यवस्था पर पीड़ा जाहिर करना और VRS लेना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !