घनसाली से 48 दिन से लापता है पुष्पा देवी, पुलिस ने जारी किया तलाश का पोस्टर, देखें तो तुरंत करें संपर्क


घनसाली, टिहरी गढ़वाल: टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र से एक महिला पिछले 48 दिनों से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अब महिला की तलाश के लिए पोस्टर जारी किया है और आम जनता से मदद की अपील की है।

क्या है पूरा मामला?
मुकदमा अपराध संख्या- 69/2026 धारा 140 (3) BNS के तहत चालानी थाना घनसाली में मामला दर्ज है।

SEO के लिए –

लापता महिला का नाम श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी भगवान सिंह है। वह ग्राम दोणी वल्ली, पट्टी-ग्यारहगांव, घनसाली, टिहरी गढ़वाल की निवासी हैं। और घर में ही रहते हैं, बताया जा रहा है कि महिला के अभी तक कोई बच्चे नहीं है, लापता होने से पहले महिला को घनसाली व गंगा नगर में कुछ ग्रामीणों द्वारा देखा गया था, वह दिनांक 24.09.2026 से अपने घर दोणी वल्ली से लापता हैं।

परिजनों और पुलिस द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

पुष्पा देवी का हुलिया –

  • उम्र: 36 वर्ष
  • रंग: गोरा
  • कद: 5 फिट 1 इंच
  • चेहरा: गोल चेहरा व मजबूत जिस्म
  • पहनावा: फोटो में दिख रहे अनुसार

आपसे एक अपील –
अगर आपको पुष्पा देवी कहीं भी दिखाई दें या उनके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। आपकी एक छोटी सी जानकारी किसी परिवार को उसकी बेटी/बहू वापस दिला सकती है। इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि पुष्पा देवी जल्द अपने घर लौट सकें।

संपर्क करें –
1. SHO घनसाली – मो. 9456573719
2. विवेचक – अ.उ.नि. भास्कर सिंह – मो. 6398172600


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !