नवीन चन्द्र वर्मा दोबारा चुने गए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष


हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के चुनाव से पहले ही व्यापारियों द्वारा नवीन चन्द्र वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रकाश मिश्रा को प्रदेश महामंत्री के लिए निर्वरोध चुन लिया गया। हल्द्वानी में प्रदेशभर से पहुंचे व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध फैसला दिया।

नवीन चन्द्र वर्मा व प्रकाश मिश्रा को फिर मौका

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री के लिए 29 जुलाई को चुनाव होना था। बीते दिन नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन आवेदन पत्रों की बिक्री हुई थी जबकि महामंत्री पद के लिए भी 6 आवेदन पत्रों की बिक्री हुई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का युवक चंडीगढ़ से लापता, दोस्त के साथ गया था शराब पीने

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री के चुनाव सम्पन्न

कल यानी 17 जुलाई को नाम वापसी का दिन रखा गया था, किंतु इससे पहले ही दोनों महत्वपूर्ण पदों पर व्यापारियों द्वारा निर्विरोध फैसला दे दिया गया। प्रदेशभर से पहुंचे उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा निर्विरोध अध्यक्ष पद पर नवीन चन्द्र वर्मा एवं महामंत्री पद पर प्रकाश मिश्रा को चुन लिया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों का तीन साल तक का कार्यकाल रहेगा।

यह भी पढ़ें: Rudraprayag : शराब तस्करी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मौके पर प्रदेश की 374 इकाइंया, 19 जिला इकाइंया तथा प्रदेश पदाधिकारियों व प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।


By शैलेन्द्र सिंह रावत

पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल के सम्पादक शैलेन्द्र सिंह रावत है, जो कि बीते 13 सालों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, शैलेन्द्र सिंह रावत ने ईटीवी, न्यूज18 व जैन टीवी में कई वर्षो तक एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाऐं दी, वर्ष 2018 में उनके द्वारा पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल की नीव रखी गयी, जो कि न्यूज पोर्टल के साथ ही Facebook, YouTube, Twitter और Instagram जैसे अन्य डीजीटल प्लेटफार्म पर भी पहाड़ी खबरनामा के नाम से ही उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !