नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान! फिल्म पुरस्कारों पर CM धामी की मुहर


देहरादून। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और सिनेमा जगत के लिए बड़ी खबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के तहत फिल्म पुरस्कारों पर मुहर लगा दी है।

सरकार ने वर्ष 2024 के लिए उत्तराखंड के लोक रत्न, प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और वर्ष 2025 के लिए बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान देने का ऐलान किया है। दोनों दिग्गजों को 2-2 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

नरेंद्र सिंह नेगी को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

फिल्म ‘घपरोल’ और ‘रैबार’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब

2024 में उत्तराखंडी बोली में गढ़वाली फिल्म ‘घपरोल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है, जबकि 2025 में हिंदी में ‘मनु क्या करेगा’ और उत्तराखंडी में ‘रैबार’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिलेगा। ‘केसरी चैप्टर-2’ को भी कई श्रेणियों में सम्मान मिला

CM धामी ने कहा – हमारी सरकार उत्तराखंड की भाषा, संस्कृति और सिनेमा को देश-दुनिया तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !