उत्तराखंड की बेटी का डंका! लोक गायिका हेमा नेगी करासी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026


देहरादून, 4 नवंबर। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लोकभाषा और देवपरंपराओं को अपनी आवाज से नई पहचान दिलाने वाली सुप्रसिद्ध लोक गायिका हेमा नेगी करासी को उत्तराखंड सरकार ने प्रतिष्ठित ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान–2026’ के लिए चयनित किया है।

गढ़शेरनी, हिमपुत्री, नंदापुत्री और जागर सम्राज्ञी के नाम से पहचान बनाने वाली हेमा नेगी करासी ने करीब 25 वर्षों की साधना से उत्तराखंड की लोकधरोहर को जन-जन तक पहुंचाया है।

उनके सफर की शुरुआत वर्ष 2003 में राजकीय इंटर कॉलेज काण्डई के मंच से हुई थी। आछरी जागर, नागराज जागर, चण्डिका भजन, देवी-देवताओं के जागर और पारंपरिक मंगल गीतों के जरिए उन्होंने देवभूमि की संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाया।

सम्मानों की फेहरिस्त:

  • तीलू रौतेली पुरस्कार–2025
  • उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ युवा पुरस्कार–2024
  • मां नंदा शक्ति सम्मान–2021
  • अमेजिंग इंडिया अवॉर्ड–2026
  • उत्तराखंड गौरव सम्मान–2026

6 नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे। यह सम्मान सिर्फ हेमा नेगी करासी की उपलब्धि नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकभाषा और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *