पौड़ी, 3 नवंबर। जिला मुख्यालय पौड़ी से सटे खांडूसैंण क्षेत्र में गुलदार के हमले से 7 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। परिजनों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बालिका का शव बरामद किया।

इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
