उत्तराखंड : कार में नींबू-मिर्च टांगना पड़ा महंगा! फैंसी नंबर प्लेट पर नींबू-मिर्च लगाकर छिपाया नंबर, पुलिस ने काटा 10 हजार का चालान


हल्द्वानी, नैनीताल। उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां वाहन चालक की चालाकी उस पर ही भारी पड़ गई। चालक ने कार की फैंसी नंबर प्लेट पर जानबूझकर नींबू-मिर्च लटका कर पंजीकरण नंबर छिपा दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसका 10,500 रुपये का भारी-भरकम चालान काट दिया।

बता दें कि एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में यातायात और थाना पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल पिछली नंबर प्लेट हटाकर चलती हुई पकड़ी गई, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया।

इसी दौरान चेकिंग में एक कार भी पकड़ी गई, जिसकी आगे की फैंसी नंबर प्लेट पर चालक ने नींबू-मिर्च लगा रखी थी, जिससे नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि वाहन की पहचान छिपाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। फैंसी नंबर प्लेट और नंबर छिपाने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !