टिहरी के बडियारगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, धार्मिक अनुष्ठान में शामिल चंडीगढ़ से आ रहे थे अपने गांव…


टिहरी जिले के कीर्तिनगर-बढ़ियारगढ़ रूट पर पर सोमवार देर शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बढ़ियारगढ़ से मालगड्डी की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर 40 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। कार में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे।

सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू कर गंभीर घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीकोट लाया गया। जहां डाक्टरों की टीम ने चारों को मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार कीर्तिनगर प्रदीप कंडारी ने बताया कि 68 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी दिगोली मालगढ़ी बडियारगढ़, 70 वर्षीय धर्म सिंह असवाल पुत्र पीतांबर असवाल, 65 वर्षीय कर्ण सिंह पंवार पुत्र राम सिंह और 65 वर्षीय राजेंद्र सिंह पंवार पुत्र जीत सिंह पंवार निवासी मालगड्डी की घटना में दर्दनाक मौत हो गयी है। चारों निवासी मालगड्डी क्षेत्र के थे और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ से बढ़ियारगढ़ आए थे।

कीर्तिनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि बताया कि यह कार गांव के ही पास ही गहरी खाई में गिरी है। कहना था कि रोड एक्सीडेंट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों की ओर से तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !