घनसाली बासर पट्टी में उफनते गदेरे में बही स्कूल जा रही छात्रा, लोगों ने बचाया! देखिए विडियो

उफनते गदेरेउफनते गदेरे में बही स्कूल जा रही छात्रा, लोगों ने बचाया

घनसाली। टिहरी के भिलंगना विकासखण्ड़ में बासर पट्टी के ग्राम पंचायत कर्ण गांव के छातियारा तोक में शनिवार सुबह उस समय कोहराम मच गया जब 10 वीं की छात्रा उफनाते गदेरे में बह गई। 15 वर्षीय काशिस पुत्री मनोज लाल सुबह तैयार होकर शहीद विनोदपाल सिंह इंटर कॉलेज कैपास स्कूल के लिए निकली ही थी कि तभी गांव के पास छुवानी तोक में उफनते हुए गदेरे को पार करते समय बह गई।

उफनते गदेरे में बही छात्रा

इस बीच वहां पास से गुजर रहे ग्रामीण भरत लाल की नजर जब उफनते गदेरे में बहती हुई छात्रा पर पड़ी तो वह भी छात्रा को बचाने के लिए दौड़ पड़े। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन भी मदद के लिए पहुंचे। और उफनते हुए गदेरे से बच्ची को बाहर निकाला। छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेस्वर अस्पताल लाया गया। जंहा छात्रा का उपचार किया जा रहा है।

देखिए विडियो: उफनते गदेरे में बही स्कूल जा रही छात्रा, लोगों ने बचाया

कभी भी हो सकती है अनहोनी

ग्राम प्रधान उदय सिंह नेगी ने बताया कि छातीयारा खवाड़ा मोटरमार्ग पर छुवानी नामे तोक में भारी बरसात की वजह से यह गदेरा प्रत्येक वर्ष उफान पर रहता है। और लोनिवि विभाग को कई बार पुलिया निर्माण को लेकर अवगत कराया गया लेकिन विभाग ने अनसुना कर दिया। वहीं मनरेगा से उक्त जगह पर पुलिया निर्माण को लेकर स्टीटमेट बनाया गया, लेकिन मानक के हिसाब से नहीं आने पर पुलिया स्वीकृत नहीं हो पाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !