ऋषिकेश सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई स्कूटी, दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत


ऋषिकेश सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई स्कूटी, दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
ऋषिकेश.बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हुए हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भाई खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े थे।


ऋषिकेश.बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात को श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही एक स्कूटी सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई।


श्रीनगर थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि रुद्रप्रयाग के ग्राम गबनी चंद्रपुरी निवासी अमित कुमार ;25 वर्ष अपने छोटे भाई सुमित कुमार ;21वर्ष को डॉक्टर को दिखाने श्रीनगर बेस अस्पताल गया था। वहां से लौटते समय ऋषिकेश.बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटेश्वर कॉलोनी के आगे डैम साइट के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े बल्गर से टकरा गई।


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भाई खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े थे। पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों घायल को मृत घोषित कर दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !