CM धामी ने किया ऐतिहासिक गौचर मेले का शुभारंभ,वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश


गौचर / देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चमोली दौरे पर हैं। सीएम धामी ने आज गढ़वाल के प्रसिद्ध राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारंभ किया।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि गौचर मेला हमारी विरासत को सहेजने और हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ये पीएम मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को धरातल पर उतारने का भी एक सशक्त मंच है।

सीएम ने कहा, “हमारे ये मेले पीढ़ियों को आपस में जोड़ते हैं। इन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सबका साझा दायित्व है।”

सीएम धामी ने कहा कि सरकार चाहती है कि युवाओं को अपने ही गांव और क्षेत्र में रोजगार मिले, कृषि, बागवानी, पशुपालन, पर्यटन और हस्तशिल्प के माध्यम से उनकी आय बढ़े ताकि उन्हें मजबूरी में घर न छोड़ना पड़े। इसी उद्देश्य से पर्यटन नीति, होमस्टे नीति, फिल्म नीति, सौर स्वरोजगार जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाया गया है।

गौचर मेले का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि चमोली का ऊनी हस्तशिल्प, दालें, राजमा, मंडुवा, झंगोरा, शहद और जड़ी-बूटियां केवल स्थानीय बाजार तक सीमित न रहें, बल्कि देश-दुनिया तक पहुंचे। इसी दिशा में “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड की शुरुआत की गई है, जिसका कारोबार अब तक छह करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है।

गौचर मेला उत्तराखंड का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक व्यापारिक मेला माना जाता है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताओं और प्रसिद्ध कृषि मेले का आयोजन होता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *