भगवान सिंह/गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चमोली बाजार के पास अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं। मृतकों में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। चमोली आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
हेली से घायलों को रेफर
सीएम धामी ने कहा कि झुलसे लोगों को देहरादून लाया गया है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी। उनके लिए हेलिकॉप्टर भेजा था। गंभीर रूप से झुलसे जल संस्थान के जेई संदीप मेहरा और सुशील कुमार समेत छह लोगों को हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश व अन्य अस्पतालों में भेजा गया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने ली जानकारी
वहीं हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर सीएम धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। सीएम धामी ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं, ओर घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है, वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गयी है।
सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
सीएम धामी ने चमोली मे हुई घटना को लेकर मुआवजे के निर्देश दिए हैं, चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपए मिलेंगे, वहीं घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री धन सिंह पहुचे गोपेश्वर पहुच गए हैं, गोपेश्वर पहुचने के बाद प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत गोपेश्वर जिला चिकित्सालय पहुचे व घायलों का हाल चाल जाना। मंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

मृतकों की सूची
1-उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी।
2- होमगार्ड मुकंदे राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमानी चमोली उम्र 55।
3- होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष।
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली।
5-सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष।
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33।
7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष।
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी।
9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष।
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष।
11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष।
12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष।
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी।
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र 33।
15- महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली उम्र 60 वर्ष।
16- गणेश पुत्र महेंद्र लाल 27 साल हारमनी।