ब्रेकिग- भीरी के पास केदारनाथ एनएच मलवा आने से बन्द! रात्री को मार्ग खुलने की संभावना कम

भीरी के पास केदारनाथ एनएच मलवा आने से बन्दPhoto: भीरी के पास केदारनाथ एनएच मलवा आने से बन्द

राजेश नेगी/भीरी। प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कें बन्द हो रही है, रूद्रप्रयाग मे भी केदारनाथ एनएच भीरी के पास बन्द हो गया है, मार्ग बन्द होने के कारण केदारनाथ जा रहे यात्रीयों को फिलहाल असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, केदारनाथ एनएच बन्द होने की सूचना के बाद प्रशासन व उखीमठ पुलिस मौके पर पहुची है, लेकिन भारी बारिश होने के चलते केदारनाथ एनएच खोलने में दिक्कतें पेश आ रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए रूद्रप्रयाग समेत इन 8 जिलों में डीएम ने की स्कूलों की छुट्टी घोषित

केदारनाथ एनएच मलवा आने से बन्द

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीरी और बांसवाड़ा के बीच राज होटल के निकट पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे है, जिस कारण कुछ देर पहले साढ़े 7 बजे से केदारनाथ एनएच बन्द मलवा आने के कारण बन्द हो गया।

ये भी पढ़ें: Audio Viral: देवाल ब्लाक प्रमुख पर सीएम कार्यक्रम के नाम पर वसूली का आरोप! मुकदमा दर्ज

मौके पर भारी बारिश जारी है ऐसे में आज खुलने की उम्मीद कम ही है, जिसे देखते हुए पुलिस ने केदारनाथ की तरफ जा रहे यात्रियों को फिलहाल आस पास के होलट लॉज में कमरे लेकर रात्री को रूकने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: यात्रा मार्ग पर रात 8 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगी आवाजाही, बारिश के चलते लिया निर्णय

इस रास्ते का करें आवागमन

केदारनाथ मार्ग भीरी के पास बन्द हो गया, मौके पर भारी बारिश होने के चलते बारिश रूकने तक मार्ग का खुलना मुश्किल है, ऐसे में अगर आप भी रूद्रप्रयाग से केदारनाथ की तरफ जा रहे हैं या फिर केदारनाथ की तरफ से रूद्रप्रयाग आ रहे हैं तो बांसवाड़ा से बस्ती, बड़ेत, नागजेगई होते हुए गुप्तकाशी जा सकते हैं, वहीं घनसाली-मयाली मोटरमार्ग से आने वाले यात्री सीधे मयाली-छेनागाढ मोटरमार्ग से गुप्तकाशी जा सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !