नैनीताल में भीषण हादसा: कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बरेली के चालक की मौत, 4 युवक घायल


नैनीताल। कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बरेली से आए पांच युवकों की स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर घायल हो गए।

SDRF ने रात में चलाया रेस्क्यू
12 नवंबर की मध्यरात्रि आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली। सूचना पर SDRF पोस्ट खैरना से SI देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम रवाना हुई। टीम ने पुलिस के साथ मिलकर अंधेरे और दुर्गम खाई में रेस्क्यू कर चारों घायलों को बाहर निकाला और CHC भवाली पहुंचाया।

मृतक:
अनुज तिवारी (29 वर्ष), पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी, निवासी शेखपुर, बरेली।

घायल:

  1. सनी (23), पुत्र तेजराम, निवासी मिल कॉपर, बरेली
  2. रवि, पुत्र दिनेश मौर्य, बरेली
  3. संचित, पुत्र हृदय नारायण तिवारी, शेखपुर, बरेली
  4. संदीप शर्मा, पुत्र रामकुमार शर्मा, बरेली

SDRF ने शव को खाई से निकालकर पुलिस को सौंप दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !