उत्तराखंड में आपदा में मौत पर अब 8 लाख की सहायता: केंद्र ने SDRF-NDRF के मानक बढ़ाए, मकान, फसल, पशुधन नुकसान पर भी ज्यादा पैसा, 2026-27 से लागू


देहरादून। उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के तहत दी जाने वाली सहायता राशि में बड़ी वृद्धि की है। सीएम धामी के अनुरोध पर मानकों में बदलाव किया गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि नए मानक वित्त वर्ष 2026-27 से लागू हो गए हैं।

क्या-क्या बढ़ा –

1. मृत्यु पर अनुग्रह राशि दोगुनी: आपदा में मौत पर 4 लाख से बढ़ाकर अब 8 लाख रुपये मिलेंगे।

2. मकान क्षति: पूर्ण क्षतिग्रस्त मकान पर 1.20 लाख से बढ़ाकर 1.60 लाख रुपये।

3. फसल नुकसान: वर्षा आधारित कृषि पर 8,500 से बढ़ाकर 11,000 रुपये प्रति हेक्टेयर, सुनिश्चित सिंचाई पर 22 हजार और बागवानी फसलों पर 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर।

4. भूमि क्षति: भूस्खलन/हिमस्खलन से स्थायी भूमि क्षति पर 47 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर।

5. पशुधन: बड़े पशु पर 50 हजार, छोटे पशु पर 5,100 रुपये और पोल्ट्री पर 130 रुपये प्रति पक्षी।

6. अन्य: कपड़ों व घरेलू सामान के नुकसान पर सहायता दोगुनी। दिव्यांगता सहायता में भी बढ़ोतरी। पर्वतीय क्षेत्रों में प्रमुख सड़क मरम्मत पर 1.60 लाख और ग्रामीण सड़क पर 1 लाख रुपये प्रति किमी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !